मुंबई | IndustrialPunch : महाराष्ट्र की बढ़ती बिजली जरूरतों को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए Adani Power Limited (APL) और महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) के बीच 1,600 मेगावाट बिजली आपूर्ति समझौते (Power Supply Agreement-PSA) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
इसे भी पढ़ें: Coal Alert: 26 बिजली संयंत्रों में Critical Coal Stock, बिजली उत्पादन पर बढ़ी निगरानी
इस समझौते के तहत Adani Power एक नए अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल ताप विद्युत संयंत्र से महाराष्ट्र को 1,600 मेगावाट बिजली की आपूर्ति करेगा। अत्याधुनिक अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल तकनीक से बिजली उत्पादन अधिक दक्षता के साथ होगा और पारंपरिक संयंत्रों की तुलना में उत्सर्जन भी अपेक्षाकृत कम रहेगा।
यह दीर्घकालिक समझौता महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रही बिजली मांग को पूरा करने, उद्योगों और घरेलू उपभोक्ताओं को विश्वसनीय बिजली उपलब्ध कराने तथा राज्य की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इसे भी पढ़ें: रेलवे के अफसरों ने WCL का कोयला खुले बाजार में बेच दिया, CBI ने शुरू की जांच
Adani Power का कहना है कि यह परियोजना उच्च दक्षता वाली उत्पादन तकनीक के माध्यम से विश्वसनीय और सतत बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगी। वहीं MSEDCL के लिए यह समझौता भविष्य की बढ़ती मांग के अनुरूप पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगा।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce









