Monday, July 20, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, खनन विभाग के 8 अधिकारियों के तबादले

SECL में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, खनन विभाग के 8 अधिकारियों के तबादले

आदेश में कहा गया है कि संबंधित अधिकारी वर्तमान पदस्थापना से कार्यमुक्त होने के बाद संबंधित क्षेत्र के एरिया महाप्रबंधक (AGM) को रिपोर्ट करेंगे।

Advertisement

बिलासपुर, 19 July | IndustrialPunch : साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने प्रशासनिक आधार पर खनन (Mining) विभाग के अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। 19 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इसे भी पढ़ें: “मानसून में कोई लापरवाही नहीं!” SECL CMD हरीश दुहन का मेगा प्रोजेक्ट्स पर सख्त संदेश

जारी आदेश के तहत महाप्रबंधक (GM), मुख्य प्रबंधक (CM) और वरिष्ठ प्रबंधक (Sr. Manager) स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इन तबादलों का उद्देश्य विभिन्न परियोजनाओं और क्षेत्रों में प्रशासनिक एवं परिचालन व्यवस्था को और मजबूत बनाना माना जा रहा है।

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

Advertisement
  • अतुल एस. सिंह (GM, Mining) – SAM कुसमुंडा OC से GM (Operations), बिश्रामपुर क्षेत्र
  • अरविंद के. रॉय (GM, Mining) – GM (O) एवं SO (P&P), कुसमुंडा क्षेत्र से SAM कुसमुंडा OC
  • गिरीश कुमार राय (GM, Mining) – GM (Operations), बिश्रामपुर क्षेत्र से GM (O) एवं SO (P&P), कुसमुंडा क्षेत्र
  • राकेश कुमार (CM, Mining) – मैनेजर, गेवरा OC से SO (P&P), सोहागपुर क्षेत्र
  • मितेश मधुप (CM, Mining) – SO (L&R), दीपका क्षेत्र से मैनेजर, दीपका OC
  • उमेश कुमार (CM, Mining) – मैनेजर, दीपका OC से मैनेजर, गेवरा OC
  • विनोद बी. (CM, Mining) – मैनेजर, झिरिया UG, हसदेव क्षेत्र से SO (L&R), दीपका क्षेत्र
  • रंजीत कुमार ध्रुवा (Sr. Manager, Mining) – जोहिला क्षेत्र से मैनेजर, झिरिया UG, हसदेव क्षेत्र

इसे भी पढ़ें: रेलवे के अफसरों ने WCL का कोयला खुले बाजार में बेच दिया, CBI ने शुरू की जांच

आदेश में कहा गया है कि संबंधित अधिकारी वर्तमान पदस्थापना से कार्यमुक्त होने के बाद संबंधित क्षेत्र के एरिया महाप्रबंधक (AGM) को रिपोर्ट करेंगे। साथ ही उन्हें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ऑनलाइन PRIDE भी 15 दिनों के भीतर भरने के निर्देश दिए गए हैं।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट