नई दिल्ली | IndustrialPunch : देश के करोड़ों निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। केंद्र सरकार EPFO 3.0 के तहत एक नई अंशदायी (Contributory) पेंशन व्यवस्था पर काम कर रही है, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद अधिक सुरक्षित और नियमित आय उपलब्ध कराना है। हालांकि, अभी तक इस योजना की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है और इस पर नीति स्तर पर काम जारी है।
रिपोर्टों के अनुसार, प्रस्तावित व्यवस्था में कर्मचारियों के अंशदान से एक “टारगेट रिटायरमेंट सम (Target Retirement Sum – TRS)” तैयार किया जाएगा। 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर इस राशि को उस समय की प्रचलित एन्युटी (Annuity) और ब्याज दरों के आधार पर मासिक पेंशन में बदला जा सकता है।
बताया जा रहा है कि सरकार का उद्देश्य ऐसी एकीकृत पेंशन व्यवस्था तैयार करना है, जिसमें संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के साथ-साथ असंगठित और गिग वर्कर्स को भी भविष्य में शामिल किया जा सके।
इसके साथ ही EPFO 3.0 के तहत डिजिटल सेवाओं को भी आधुनिक बनाने की दिशा में काम हो रहा है। दावों के तेज निपटारे, डिजिटल सुविधाओं के विस्तार और PF सेवाओं को अधिक आसान बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
क्या मिल सकता है फायदा?
- सेवानिवृत्ति के बाद नियमित पेंशन मिलने की संभावना।
- रिटायरमेंट के लिए लक्ष्य आधारित बचत मॉडल।
- औपचारिक और भविष्य में असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को भी लाभ मिलने की संभावना।
- EPFO सेवाओं का अधिक डिजिटल और तेज़ संचालन।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce







