कांग्रेस के दिग्गज और राहुल गांधी के करीबी नेता जितिन प्रसाद आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों की मानें तो आज ही केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल जितिन प्रसाद को पार्टी में शामिल करवाएंगे। आज सुबह जितिन प्रसाद ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर पहुंच मुलाकात भी की है।

राजितिक विश्लेषकों की मानें तो उत्तर प्रदेश चुनाव में इस बार ब्राहम्णों को साधने के लिए जितिन प्रसाद को बीजेपी बड़ा हथियार बना सकती है। प्रसाद लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से नाराज चल रहे हैं। पार्टी में तवज्जो ने मिलने और यूपी कांग्रेस के कुछ नेताओं से नाराजगी भी वो जाहिर कर चुके हैं। इसके बावजूद पार्टी ने उनकी शिकायत को नजरअंदाज किया। यही कारण है कि वो बीजेपी के साथ जा रहे हैं।

जितिन प्रसाद, बड़े कांग्रेसी नेता जितेंद्र प्रसाद के बेटे हैं। जितेंद्र प्रसाद राजीव गांधी और पीवी नरसिम्हाराव के साथ बतौर उनके राजनीतिक सलाहकार के रूप में काम कर चुके थे। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव साल 2000 में सोनिया गांधी के खिलाफ लड़ा था, हालांकि इसमें उनको हार का समाना करना पड़ा। साल 2001 में जितेंद्र प्रसाद का निधन हो गया था।

इसके बाद जितिन भी पिता के मार्ग पर अग्रसर हुए और साल 2001 में ही इंडियन यूथ कांग्रेस से जुड़ गए। 2004 में वो उत्तर प्रदेश की शाहजहांपुर सीट से वो लोकसभा का चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। यूपीए-1 की सरकार में जितिन केंद्रीय मंत्री बनने वाले सबसे युवा चेहरे थे। इसके बाद साल 2009 में जितिन धौरहरा लोकसभा सीट से चुनाव जीते। फिर साल 2014 में जब कांग्रेस का ढलान शुरू हुआ तो इस साल जितिन भी चुनाव हार गए।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing