Tuesday, September 15, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल CCL में सुरक्षा अलर्ट! खदानों में श्रमिकों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए...

CCL में सुरक्षा अलर्ट! खदानों में श्रमिकों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए बनी नई रणनीति

कोयला खदानों में लागू सुरक्षा मानकों, उनके अनुपालन तथा पिछली त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए सुझावों पर हुई प्रगति की समीक्षा की गई

Advertisement

रांची | IndustrialPunch : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) की 37वीं कॉर्पोरेट स्तरीय त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति (Corporate-Level Tripartite Safety Committee) की बैठक रांची में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने की। इसमें डीजीएमएस (DGMS) के वरिष्ठ अधिकारियों, सेफ्टी बोर्ड के सदस्यों तथा सीसीएल प्रबंधन ने भाग लेकर खदानों में सुरक्षा व्यवस्था और श्रमिक कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

इसे भी पढ़ें: MCL IPO ने पकड़ी रफ्तार! Coal India की 25% हिस्सेदारी बिक्री की तैयारी, अगस्त में कोलकाता में होगी बैंकरों की पिच

बैठक में सीसीएल की कोयला खदानों में लागू सुरक्षा मानकों, उनके अनुपालन तथा पिछली त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए सुझावों पर हुई प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही कार्यस्थल सुरक्षा, Occupational Health, वैधानिक अनुपालन (Statutory Compliance) तथा खदान कर्मियों के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के उपायों पर मंथन हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ आर. टी. मंडेकर, DDG (Central Zone) ने डीजीएमएस के वरिष्ठ अधिकारियों, सेफ्टी बोर्ड के सदस्यों एवं सीसीएल के निदेशकों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों का शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।

Advertisement

बैठक में एस. एस. प्रसाद, DDG (South Eastern Zone) ने खदानों में कार्यरत महिला कर्मियों की सुरक्षा, बेहतर आधारभूत सुविधाओं तथा वार्षिक Periodic Medical Examination (PME) व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया।

वहीं आर. टी. मंडेकर ने महिला कर्मियों के लिए पृथक वॉशरूम, अत्याधुनिक Vocational Training Centre की स्थापना तथा Occupational Safety and Health (OSH) के तहत विशेष टास्क फोर्स गठित करने का सुझाव दिया। उन्होंने विभिन्न उपक्रमों में अपने अनुभव साझा करते हुए कई व्यवहारिक सुझाव भी दिए, जिनका उपस्थित सदस्यों ने स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें: Coal India ने फिर किया निवेशकों को मालामाल! ₹8,852 करोड़ का मुनाफा, डिविडेंड का ऐलान

अपने संबोधन में सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने डीजीएमएस अधिकारियों, विशेषकर DDG (CZ) एवं DDG (SEZ) द्वारा दिए गए सुझावों की सराहना करते हुए उन्हें चरणबद्ध तरीके से लागू करने का आश्वासन दिया। उन्होंने दोहराया कि सीसीएल के लिए श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षित कार्य वातावरण के साथ देशहित में निर्धारित कोयला उत्पादन लक्ष्य प्राप्त करने का आह्वान किया।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट