Tuesday, September 15, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल ECL का बड़ा यू-टर्न! ट्रेड यूनियन चंदा कटौती और JCC बैठकें फिलहाल...

ECL का बड़ा यू-टर्न! ट्रेड यूनियन चंदा कटौती और JCC बैठकें फिलहाल जारी रहेंगी

यह आदेश सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति से जारी किया गया है। पत्र पर एचओडी (WBE & MP) नज़रुल इस्लाम के हस्ताक्षर हैं

Advertisement

कोलकाता | IndustrialPunch : ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) ने ट्रेड यूनियनों की सदस्यता शुल्क (Membership Subscription) की वेतन से कटौती तथा JCC/Structured Industrial Relations (IR) बैठकों को लेकर सभी क्षेत्रों और प्रतिष्ठानों के लिए महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किया है।

इसे भी पढ़ें: CCL में सुरक्षा अलर्ट! खदानों में श्रमिकों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए बनी नई रणनीति

ECL मुख्यालय द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि नए श्रम संहिताओं (Labour Codes) के लागू होने के बाद ट्रेड यूनियन सदस्यता शुल्क की कटौती और JCC/Structured IR बैठकों के संचालन को लेकर उप मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय), आसनसोल/धनबाद से स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन अब तक कोई स्पष्ट निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है।

पत्र के अनुसार, सदस्यता शुल्क की कटौती बंद होने से कार्यरत ट्रेड यूनियनों में असंतोष की स्थिति उत्पन्न हुई है। साथ ही, Industrial Relations (IR) बैठकों का बंद होना भी औद्योगिक संबंधों के लिए उचित नहीं माना गया है।

Advertisement

इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए ECL मुख्यालय ने सभी एरिया, वर्कशॉप और प्रतिष्ठानों को निर्देश दिया है कि अगले आदेश तक वर्तमान व्यवस्था (Status Quo) बनाए रखें। यानी ट्रेड यूनियन सदस्यता शुल्क कटौती और JCC/Structured IR बैठकों के संबंध में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

यह आदेश सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति से जारी किया गया है। पत्र पर एचओडी (WBE & MP) नज़रुल इस्लाम के हस्ताक्षर हैं तथा इसकी प्रतिलिपि निदेशक (मानव संसाधन), महाप्रबंधक (IR) सहित संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।

इसे भी पढ़ें: MCL IPO ने पकड़ी रफ्तार! Coal India की 25% हिस्सेदारी बिक्री की तैयारी, अगस्त में कोलकाता में होगी बैंकरों की पिच

ECL का यह निर्णय संकेत देता है कि नए श्रम संहिताओं को लेकर अंतिम सरकारी स्पष्टीकरण आने तक कंपनी औद्योगिक संबंधों में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं चाहती। इससे ट्रेड यूनियन चंदा कटौती और JCC/Structured IR बैठकों की वर्तमान व्यवस्था फिलहाल जारी रहेगी, जिससे श्रमिक-प्रबंधन संवाद की निरंतरता बनी रहने की उम्मीद है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट