केन्द्र सरकार ने जारी की रिपोर्ट : वर्ष 2020 में जन्मदर घटी, लेकिन मृत्युदर में आया उछाल

2019 में 2.48 करोड़ जन्‍म पंजीकृत किए गए जो वर्ष 2020 में घटकर 2.42 करोड़ हो गए। यह जन्‍म दर में लगभग 2 दशमलव चार-शून्‍य प्रतिशत की कमी दर्शाती है।

नई दिल्ली, 04 मई। केन्द्र सरकार ने जन्म और मृत्यु रिपोर्ट के आधार पर नागरिक पंजीकरण प्रणाली रिपोर्ट 2020 जारी की है।

रिपोर्ट के अनुसार 2019 में 2.48 करोड़ जन्‍म पंजीकृत किए गए जो वर्ष 2020 में घटकर 2.42 करोड़ हो गए। यह जन्‍म दर में लगभग 2 दशमलव चार-शून्‍य प्रतिशत की कमी दर्शाती है।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2019 में पंजीकृत मृत्‍यु के मामलों की संख्‍या 76 लाख 40 हजार से बढ़कर 2020 में 81 लाख 20 हजार हो गई जो 6 दशमलव दो प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।

कुल पंजीकृत मौतों में लगभग 60 प्रतिशत पुरूष और लगभग चालीस प्रतिशत महिलाएं थी। कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों जैसे महाराष्ट्र, बिहार, गुजरात, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, राजस्थान, असम और हरियाणा का 2019 से 2020 तक दर्ज मौतों की बढ़ी हुई संख्या में अधिक हिस्‍सा रहा।

नीति आयोग के सदस्य डॉ विनोद पॉल ने कहा है कि रिपोर्ट में शामिल जन्म और मृत्यु की संख्या वास्तविक संख्या है जो देश भर में लगभग 3 लाख पंजीकरण इकाइयों से एकत्र की जाती है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing