छत्तीसगढ़ : भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर दो दिन का राजकीय शोक घोषित

भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन पर भारत सरकार द्वारा दो दिवस (दिनांक 06 फरवरी 2022 से दिनांक 07 फरवरी 2022 तक) का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

रायपुर, 6 फरवरी 2022 : भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन पर भारत सरकार द्वारा दो दिवस (दिनांक 06 फरवरी 2022 से दिनांक 07 फरवरी 2022 तक) का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

इसे भी पढ़ें : लता मंगेशकर की याद में रहेगा दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक

राजकीय शोक की अवधि में राज्य स्थित समस्त शासकीय भवनों और जंहा पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाते हैं, वहां पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे तथा शासकीय स्तर पर कोई मनोरंजन/सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं किये जायेंगे।

इसे भी पढ़ें : लता दीदी : छोटी बहनों की पढ़ाई जारी रखने त्याग दिया था स्कूल, 13 साल की उम्र से गाना किया शुरू, ऐसे बीता था बचपन

राजकीय शोक के कारण राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आज शाम किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing