Wednesday, October 14, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल जेबीसीसीआई की तृतीय बैठक को लेकर सीआईएल प्रबंधन ने कही बड़ी बात,...

जेबीसीसीआई की तृतीय बैठक को लेकर सीआईएल प्रबंधन ने कही बड़ी बात, देखें पत्र:

कोल इंडिया लिमिटेड प्रबंधन ने स्पष्ट कर दिया है कि जनवरी में जेबीसीसीआई- XI की बैठक नहीं होगी।

Advertisement

कोलकाता, 21 जनवरी। कोल इंडिया लिमिटेड प्रबंधन ने स्पष्ट कर दिया है कि जनवरी में जेबीसीसीआई- XI की बैठक नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें : CIL चेयरमैन अग्रवाल टॉप 40 सीआईओ में शामिल, डीपी रंजन ग्रेट पीपल मैनेजर्स की लिस्ट में

सीआईएल प्रबंधन ने एचएमएस नेता एवं जेबीसीसीआई सदस्य नाथूलाल पांडेय को पत्र भेजा है। इस पत्र में प्रबंधन ने कहा है कि स्वास्थ्यहित को देखते हुए जेबीसीसीआई की तृतीय बैठक बुलाया जाना संभव नहीं है। कोरोना महामारी के हालात ठीक होने पर ही बैठक होगी।

नाथूलाल पांडेय द्वारा 19 जनवरी को जेबीसीसीआई की तृतीय बैठक बुलाए जाने की मांग को लेकर सीआईएल अध्यक्ष को पत्र लिखा गया था।

Advertisement

इसे भी पढ़ें : सीआईएल : वीरा रेड्डी संभालेंगे निदेशक तकनीकी का पद

यहां बताना होगा कि कोयला कामगारों का वेतन समझौता के लिए गठित ज्वाइंट बाइपराइट कमेटी ऑफ कोल इंडस्ट्रीज- XI (JBCCI) की पहली बैठक 17 जुलाई को हुई थी, लेकिन इस बैठक में वेतन समझौते को लेकर किसी प्रकार की कोई चर्चा नहीं हो सकी थी। 15 नवम्बर हो आयोजित हुई द्वितीय बैठक में भी वेतन समझौते को लेकर सार्थक चर्चा की शुरुआत नहीं हो सकी थी। इसी बैठक में जनवरी में तृतीय मीटिंग प्रस्तावित की गई थी।

देखें प्रबंधन द्वारा भेजा गया पत्र:

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunch) पर Follow करें …

 

Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान