चक्रवात असानी आंध्र प्रदेश तट की ओर पहुंच रहा, मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने चक्रवात असानी के आंध्र प्रदेश तट की ओर पहुंचने को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। गुंटूर कृष्‍णा, पूर्वी और पश्चिमी गोदावरी और विशाखापत्‍तनम जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने चक्रवात असानी के आंध्र प्रदेश तट की ओर पहुंचने को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। गुंटूर कृष्‍णा, पूर्वी और पश्चिमी गोदावरी और विशाखापत्‍तनम जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। चक्रवात के आज शाम काकीनाडा और विशाखापत्‍तनम के बीच किसी भी स्‍थान पर तट से गुजरने की आशंका है।

मौसम विभाग ने मछुआरों को बृहस्‍पतिवार तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। केन्‍द्रीय गृह सचिव ने केन्‍द्रीय मंत्रालयों, एजेंसियों तथा आंध्र प्रदेश और ओडिसा प्रशासनों की तैयारियों की समीक्षा की।

राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल की पचास टीमें, पश्चिम बंगाल, ओडिसा और आंध्र प्रदेश के लिए तैनात की गई हैं। ओडिसा में मुख्‍य राहत आयुक्‍त पी.के.जेना ने बताया कि स्‍थानीय प्राधिकरणों को भारी वर्षा और जल-जमाव का सामना करने के लिए सतर्क कर दिया गया है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing