डॉ. वी अनंत नागेश्वरन मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त

डॉक्टर नागेश्वरन आईएफएमआर ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस के डीन रह चुके हैं। वे क्रिआ विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के विजिटिंग प्रोफेसर भी है।

नई दिल्ली, 28 जनवरी। सरकार ने डॉक्टर वी अनंत नागेश्वरन को मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया है। उन्‍होंने आज अपना कार्यभार संभाल लिया है।

इससे पहले डॉक्टर नागेश्वरन एक लेखक, शिक्षक और सलाहकार के रूप में काम कर चुके हैं। उन्होंने भारत और सिंगापुर में कई बिजनेस स्कूलों और प्रबंधन संस्थानों में अध्यापक के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं।

डॉक्टर नागेश्वरन आईएफएमआर ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस के डीन रह चुके हैं। वे क्रिआ विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के विजिटिंग प्रोफेसर भी है।

श्री नागेश्वरन 2019 से 2021 तक प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के अंशकालिक सदस्य भी रहे हैं। उन्होंने भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद से प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा और मैसाचुसेट्स विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त की है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing