Friday, May 1, 2026
Home State News Chhattisgarh लोकपोल का चुनावी सर्वे : कांग्रेस को फिर मिलेगी छत्तीसगढ़ की सत्ता

लोकपोल का चुनावी सर्वे : कांग्रेस को फिर मिलेगी छत्तीसगढ़ की सत्ता

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को महज पांच माह का वक्त शेष रह गया है। सत्तासीन कांग्रेस एवं भाजपा ने चुनावी तैयारी का आगाज कर दिया है।

Advertisement

नई दिल्ली, 09 जुलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को महज पांच माह का वक्त शेष रह गया है। सत्तासीन कांग्रेस एवं भाजपा ने चुनावी तैयारी का आगाज कर दिया है।

इधर, लोकपोल (Lok Poll) ने चुनाव पूर्व एक सर्वे किया था। सर्वे के जरिए 1 जून से 5 जुलाई के बीच छत्तीसगढ़ के अलग अलग क्षेत्रों में 13,500 लोगों की राय जानने की कोशिश की। लोकपोल ने सर्वे का जो विश्लेषण प्रस्तुत किया है, इसके अनुसार राज्य में कांग्रेस (Congress) वापसी कर रही है। हालांकि पार्टी को 2018 के मुकाबले कम सीटें मिलेंगी, लेकिन बहुमत से कहीं ज्यादा का आंकड़ा उसके खाते में जाएगा। 2018 में कांग्रेस ने 68 सीटों पर जीत हासिल कर भाजपा के 15 साल की सत्ता कर उखाड़ फेंका था। बाद में हुए उपचुनावों में भी कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। वर्तमान में कांग्रेस के 71 विधायक हैं। जबकि राज्य में 90 विधानसभा क्षेत्र हैं। भाजपा- आरएसएस के आंतरिक सर्वे में भी कांग्रेस बहुमत हासिल कर रही है।

सर्वे के अनुसार भाजपा (BJP) 2018 के चुनाव के मुकाबले अपने आंकड़े को लगभग डबल यानी 25- 29 करती दिख रही है। 2018 में भाजपा 15 सीटों पर सिमट गई थी।

सर्वे की रिपोर्ट में बताया गया है जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ 2023 के चुनाव में शून्य पर आ सकती है या 2 सीट पर सफलता मिलेगी।

Advertisement

लोकपोल का चुनावी सर्वे :

सीट शेयर (वोट शेयर)
कांग्रेस : 56 – 60 (43%-45%)
भाजपा : 25 – 29 (37%-39%)
बसपा : 1 – 2 (4%-6%)
जेसीसी : 0 – 2 (3%-5%)
अन्य को : 0 – 1 (5%-7%)

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: