Monday, July 20, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन कोल इंडिया के यूनियन सदस्यता सत्यापन के चेक- ऑफ प्रक्रिया में CITU...

कोल इंडिया के यूनियन सदस्यता सत्यापन के चेक- ऑफ प्रक्रिया में CITU भी मैदान में

CITU ने कोल इंडिया प्रबंधन से अनुरोध किया है कि सदस्यता सत्यापन की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और बिना किसी दबाव या प्रलोभन के कराई जाए

Advertisement

कोरबा, 20 जुलाई | IndustrialPunch : कोयला उद्योग की ट्रेड यूनियन राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (CITU) ने कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के चेयरमैन-सह-प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर अपनी संबद्ध यूनियनों को चेक-ऑफ (Check-off) प्रणाली के माध्यम से सदस्यता सत्यापन प्रक्रिया में शामिल किए जाने की जानकारी दी है।

इसे भी पढ़ें: Coal Crime Files – Episode 13 : कोयला कंपनियों के नाम पर कैसे भेजे जाते हैं नकली टेंडर और सप्लाई ऑर्डर? 

20 जुलाई 2026 को जारी इस पत्र में CITU के महासचिव एलामारम करीम ने बताया कि 29-30 जून 2026 को बेंगलुरु में आयोजित CITU की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कोल इंडिया और उसकी सभी आठ सहायक कंपनियों में कार्यरत CITU से संबद्ध यूनियनें अब चेक-ऑफ प्रक्रिया में भाग लेंगी।

प्रबंधन से निष्पक्ष प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग

Advertisement

पत्र में CITU ने कोल इंडिया प्रबंधन से अनुरोध किया है कि सदस्यता सत्यापन की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और बिना किसी दबाव या प्रलोभन के कराई जाए।

साथ ही यह भी कहा गया है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी कर्मचारी की दोहरी यूनियन सदस्यता (Duplicate Membership) न हो और प्रत्येक कर्मचारी केवल एक ही यूनियन का सदस्य रहे।

सहायक कंपनियों को भी भेजने का आग्रह

CITU ने CIL प्रबंधन से अनुरोध किया है कि इस निर्णय की जानकारी कोल इंडिया की सभी सहायक कंपनियों के प्रबंधन को भी दी जाए, ताकि CITU से संबद्ध यूनियनों की चेक-ऑफ प्रक्रिया में सुचारु और प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

यहां बताना होगा कि चेक ऑफ सिस्टम में अब तक चार केन्द्रीय यूनियन एचएमएस, बीएमएस, इंटक और एटक की सम्मिलित रहे हैं। अब पांचवां केन्द्रीय यूनियन सीटू भी इसमें शामिल हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  SECL कोरबा में एटक को बड़ा झटका: 60 सदस्यों ने छोड़ा साथ, इंटक में शामिल

क्या है चेक-ऑफ सिस्टम?

चेक-ऑफ प्रणाली के तहत कर्मचारी अपनी पसंद की ट्रेड यूनियन के पक्ष में सहमति देते हैं और उसी आधार पर यूनियनों की सदस्य संख्या का सत्यापन किया जाता है। यही प्रक्रिया भविष्य में यूनियनों की प्रतिनिधित्व क्षमता तय करने का आधार बनती है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट