अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों में मजबूती के रूख से घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की चमक तेज रही। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोने का भाव 237 रुपए बढ़कर 47,994 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। बुधवार को यह 47,757 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं चांदी भी 153 रुपए बढ़कर 71,421 रुपए प्रति किलो हो गई। इससे पिछले दिन चांदी 71,268 रुपए प्रति किलो पर बंद इुई थी। हालांकि वायदा बाजार में दोनों की कीमतों में गिरावट हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव तेजी के साथ 1,874 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी का भाव 27.80 डॉलर प्रति औंस पर करीब अपरिवर्तित रहा।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 357 रुपए की बढ़ोतरी हुई। जबकि चांदी की कीमत में 441 रुपए की बढ़ोतरी हुई। अब 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 48530 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 44460 रुपए है।

धातु  शुद्धता  कीमत  प्रति 10 ग्राम

सोना  999(24 कैरेट) 48534 रुपए
सोना 995(23 कैरेट)  48340 रुपए
सोना 916(22 कैरेट)  44457 रुपए
सोना 750(18 कैरेट)  38401 रुपए
सोना 585(14 कैरेट)  28392 रुपए
चांदी 999 71541  रुपए किलो

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing