Sunday, May 24, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर हसदेव ताप विद्युत गृह : अपशिष्ट प्रबंधन पर निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान

हसदेव ताप विद्युत गृह : अपशिष्ट प्रबंधन पर निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान

यह मुद्दा सार्वजनिक भागीदारी से जुड़ा हुआ हैं, जिसके तहत समुदाय के भीतर जिम्मेदारी का भाव पैदा करना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हैं।

Advertisement

कोरबा, 26 मई। शुक्रवार को भारत सरकार के मिशन लाइफ कार्यक्रम के अंतर्गत छग राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी (CGSPGCL) के हसदेव ताप विद्युत गृह (HTPS), कोरबा पश्चिम के SLRM सेंटर में मुख्य अभियंता (उत्पादन) संजय शर्मा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंता (एस एंड एससी) पीके स्वेन के निर्देशानुसार सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर निरीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन पर व्याख्यान देते हुए संयंत्र के सहायक प्रबंधक (पर्यावरण) विकास उइके ने कहा कि जो वस्तुएं उपयोग करने के बाद बेकार हो जाती हैं वे न केवल पर्यावरण को हानि पहुंचाती हैं बल्कि उनसे मानव के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता हैं, इसलिए इनका उचित प्रबंधन आवश्यक हैं। दुनिया में 60 फीसदी ऊर्जा इन्हीं अपशिष्ट पदार्थों से उत्पन्न होती है परंतु हमारे देश में जागरूकता के अभाव में इस दिशा में जो कार्य होना चाहिए था वह अभी तक नहीं हुआ हैं। यह मुद्दा सार्वजनिक भागीदारी से जुड़ा हुआ हैं, जिसके तहत समुदाय के भीतर जिम्मेदारी का भाव पैदा करना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हैं।

इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता (संरक्षा.) आर.के साव, वरिष्ठ रसायनज्ञ वी.सी बघेल, कार्यपालन अभियंता (सिविल) डी.के वर्मा, सहायक अभियंता (सिविल) कृतिका शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों ने आयोजन को सफल बनाने में अपना अहम योगदान प्रदान किया।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: