Advertisement

नागपुर, 16 सितम्बर। हिंद मजदूर सभा (HMS) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने कोल सेक्टर के ठेकेदारों पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि वे ठेका श्रमिकों (Coal contract workers) का बोनस हजम कर रहे हैं। बगैर जांच पड़ताल सीआईएल प्रबंधन ठेकेदारों को बोनस की प्रतिपूर्ति राशि का भुगतान कर रहा है।

इसे भी पढ़ें : BMS नेता सुजीत सिंह ने कहा- कोयला ठेका श्रमिकों के बोनस के लिए मोड ऑफ पेमेंट तय हो

industrialpunch.com से चर्चा करते हुए एचएमएस नेता एवं जेबीसीसीआई मानकीकरण समिति के सदस्य शिवकुमार यादव ने दावा किया कि बोनस के रिइम्बर्समेंट (Reimbursement) में घोटाला हो रहा है। ठेका श्रमिकों को 8.33 प्रतिशत बोनस का भुगतान करना होता है। कोल इंडिया प्रबंधन द्वारा आदेश जारी कर दिया जाता है, लेकिन ठेका कंपनियों या ठेकेदारों द्वारा पात्र ठेका श्रमिकों को बोनस का भुगतान किया गया है या नहीं इसकी निगरानी नहीं होती है।

श्री यादव ने कहा कि कुछेक ठेकेदार बोनस का पूरा भुगतान करते हैं। कई ऐसे ठेकेदार हैं जो बोनस की पूरी राशि नहीं देते हैं या फिर भुगतान ही नहीं करते हैं। कागजों में बोनस का भुगतान दर्शा दिया जाता है। ठेकेदारों द्वारा रिइम्बर्समेंट क्लेम कर भुगतान प्राप्त कर लिया जाता है।

Advertisement

एचएमएस नेता ने कहा कि उन्होंने डल्ब्यूसीएल में ठेका श्रमिकों को बोनस भुगतान नहीं करने के ऐसे कई प्रकरण पकड़े हैं। उन्होंने ऐसे कई प्रकरणों में प्रबंधन और ठेकेदारों पर दबाव बनाकर भुगतान कराया है।

शिवकुमार यादव ने कहा कि कोल इंडिया प्रबंधन को चाहिए कि ठेका श्रमिकों को बोनस उनके बैंक खातों में सीधे हो, इसकी व्यवस्था बनाए। उन्होंने कहा कि 22 सितम्बर को होने वाली मानकीकरण समिति की बैठक में इस संदर्भ में चर्चा की जाएगी।

BMS केवल बयानबाजी तक सीमित

श्री यादव ने कहा कि एचएमएस ही ऐसा यूनियन है जो ठेका श्रमिकों को बोनस दिलाने की लड़ाई जमीन पर उतर कर लड़ता है। बीएमएस जैसे यूनियन के नेता ठेका श्रमिकों के नाम पर केवल बयानबाजी करते हैं।

इसे भी पढ़ें : कोयला मंत्री रेड्डी की पाती कामगारों के नाम, जानें क्या कहा

कुछेक नेता प्रबंधन के दबाव में आ जाते हैं

जेबीसीसीआई मानकीकरण समिति के सदस्य शिवकुमार यादव ने कहा कि सीआईएल के कामगारों को बीते साल के मुकाबले और बेहतर बोनस मिले, इसका पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चारों यूनियन को एकजुटता के साथ बोनस पर बात करनी होगी। श्री यादव ने कहा कि कई बार ऐसा होता हे कि कुछेक नेता प्रबंधन के दबाव में आ जाते हैं और एकजुटता को खत्म करने काम करते हैं।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement