नई दिल्ली, 08 मार्च। देशभर में होली का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश स्थित मथुरा में वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में बड़ी संख्या में लोग होली का त्योहार मनाने पहुंचे हुए हैं।

इधर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर होली उत्सव का आयोजन चल रहा है। इसमें विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू तथा अमेरिकी वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो भी पहुंची हुईं हैं। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिकी वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो ने साथ में होली का जश्न मनाया।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को होली की बधाई दी

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को होली की बधाई दी है। एक संदेश में उन्‍होंने कहा कि होली स्‍नेह और भाईचारे का त्‍योहार है और हमारे विविधतापूर्ण समाज के जीवंत रंगों और सौहार्द का प्रतीक है। श्रीमति‍ मुर्मु ने होली पर सबके जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा के संचार की ।कामना की है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज होली के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक ट्वीट में कामना की कि सभी के जीवन में खुशियों और उत्साह के रंग हमेशा भरे रहें।

  • Website Designing