नई दिल्ली | IndustrialPunch : Coal India Limited (CIL) ने 27 जुलाई 2026 को अपनी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक बुलाने की घोषणा की है। इस बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1 FY27) के वित्तीय परिणामों पर विचार किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: CMPDI का शानदार Q1 प्रदर्शन, मुनाफा 54% बढ़ा, अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान
कंपनी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, बोर्ड बैठक में तिमाही नतीजों को मंजूरी देने के साथ-साथ अंतरिम लाभांश (Interim Dividend) की घोषणा पर भी विचार किया जाएगा। ऐसे में कंपनी के करोड़ों शेयरधारकों और निवेशकों की नजर इस बैठक पर टिकी हुई है।
डिविडेंड को लेकर बढ़ी उम्मीदें
Coal India अपने मजबूत नकदी प्रवाह (Cash Flow) और नियमित डिविडेंड भुगतान के लिए जानी जाती है। ऐसे में बाजार को उम्मीद है कि कंपनी इस बार भी अपने शेयरधारकों को आकर्षक अंतरिम लाभांश का तोहफा दे सकती है। हालांकि, डिविडेंड की अंतिम घोषणा बोर्ड की मंजूरी के बाद ही होगी।
इसे भी पढ़ें: नाथूलाल के फैसले के बाद बगावत! गेवरा-दीपका में KMS को बड़ा झटका, कई नेता- सदस्यों की कोयला मजदूर पंचायत में एंट्री
Q1 प्रदर्शन पर रहेगी नजर
विश्लेषकों का मानना है कि पहली तिमाही के नतीजों से यह स्पष्ट होगा कि चालू वित्त वर्ष की शुरुआत Coal India के लिए कैसी रही। कोयला उत्पादन, ऑफटेक, ई-ऑक्शन आय, लागत और मुनाफे से जुड़े आंकड़े निवेशकों के लिए प्रमुख आकर्षण रहेंगे।
कंपनी के प्रदर्शन का असर Coal India की सहायक कंपनियों और पूरे कोयला क्षेत्र की बाजार धारणा पर भी पड़ सकता है।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce









