Tuesday, July 21, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन JBCCI सदस्य गौतम ने सब कमेटी को लेकर CIL चेयरमैन को लिखा...

JBCCI सदस्य गौतम ने सब कमेटी को लेकर CIL चेयरमैन को लिखा पत्र, कहा- निर्णय वापस लें

श्रमिक नेता सिद्धार्थ गौतम ने कहा है कि कोल इंडिया प्रबंधन द्वारा सब कमेटी गठन किए जाने का फरमान जारी करना मजदूर विरोधी निर्णय है।

Advertisement

नई दिल्ली, 06 फरवरी। हिंद मजदूर सभा से सम्बद्ध जनता मजदूर संघ के नेता और जेबीसीसीआई सदस्य सिद्धार्थ गौतम ने सीआईएल चेयरमैन को पत्र लिखकर सब कमेटी गठन का निर्णय वापस लेने की मांग उठाई है।

इसे भी पढ़ें : JBCCI सदस्य रामनंदन बोले- सब कमेटी से मुद्दों को सुलझाने में सहूलियत होती है

श्रमिक नेता सिद्धार्थ गौतम ने कहा है कि कोल इंडिया प्रबंधन द्वारा सब कमेटी गठन किए जाने का फरमान जारी करना मजदूर विरोधी निर्णय है। इसके पहले भी इस तरह की कमेटी बनी थी, लेकिन परिणाम कुछ नहीं निकला। जेबीसीसीआई सदस्य ने कहा कि प्रबंधन सब कमेटी गठित कर कामगारों को मिलने वाले लाभ से वंचित और अधिकारी पर लीपापोती करना चाहता है। बैकडोर से इस तरह की कमेटी बनाए जाने का कड़ा विरोध है। सभी समझौते जेबीसीसीआई में ही किए जाने चाहिए।

इसे भी पढ़ें : सब- कमेटी मुद्दा : HMS के शिवकुमार ने कहा- सीआईएल प्रबंधन का नया ड्रामा, दिग्गज श्रमिक नेताओं की साजिश तो नहीं?

Advertisement

सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि तीन जनवरी को हुई जेबीसीसीआई बैठक में 19 फीसदी एमजीबी पर सहमति बनी है, लेकिन अब तक इसे सार्वजनिक नहीं किया जा सका है। सब कमेटी गठन करना एक साजिश है। पूर्व में सभी यूनियन ने सब कमेटी गठन नहीं करने को लेकर सहमति दी थी।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट