महाराष्ट्र : अहमदनगर जिले में एक सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत, चार घायल

यह दुर्घटना कोपरगांव राजमार्ग पर उस समय हुई जब एक ऑटोरिक्शा कंटेनर से टकरा गया। दो छात्राओं और दो महिलाओं सहित छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले की कोपरगांव तहसील में आज एक सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गयी और चार अन्‍य घायल हो गये।

यह दुर्घटना कोपरगांव राजमार्ग पर उस समय हुई जब एक ऑटोरिक्शा कंटेनर से टकरा गया। दो छात्राओं और दो महिलाओं सहित छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

कंटेनर ने दो बाइक सवारों को भी टक्कर मार दी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing