Tuesday, February 17, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल NCL : 8 अधिकारी व 35 कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर दी...

NCL : 8 अधिकारी व 35 कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएमडी एनसीएल श्री बी. साईराम ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को 'लार्जर दैन लाइफ' की संज्ञा दी।

Advertisement

मुख्यालय सहित सभी परियोजनाओं में सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के सम्मान में आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) से मई के अंत में 8 अधिकारी व 35 कर्मचारी सहित 43 कर्मी सेवानिवृत्त हुए।

एनसीएल मुख्यालय से सेवानिवृत्त कर्मियों में महाप्रबन्धक(उत्पादन) श्री एल पी गोडसे, महाप्रबन्धक (सिविल) श्री ए के सिंह, महाप्रबन्धक(कार्मिक) श्री शफदर खान, मुख्यप्रबन्धक (सामग्री प्रबंधन) श्री ओ पी श्रीवास्तव, केन्द्रीय अस्पताल, सिंगरौली से वरीय कक्ष सहायक श्री चंद्रिका राम शामिल रहे।

एनसीएल मुख्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह के दौरान एनसीएल के सीएमडी श्री बी. साईराम, निदेशक (कार्मिक) श्री मनीष कुमार, निदेशक (वित्त) श्री रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी /संचालन) श्री जितेंद्र मलिक, निदेशक (तकनीकी/ परियोजना एवं योजना ) श्री एस पी सिंह, मुख्यालय के विभागाध्यक्ष, श्रमिक प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन भी अभिनंदन समारोह में शामिल हुए ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएमडी एनसीएल श्री बी. साईराम ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को ‘लार्जर दैन लाइफ’ की संज्ञा दी। साथ ही कहा कि यह बेहद ही गर्व की बात है कि हम एनसीएल जैसी विकसित कंपनी के हिस्सा हैं जिसके विकास में हमारे कर्मियों ने अपने-अपने कार्य क्षेत्र में योगदान दिया व एनसीएल को शिखर तक पहुंचाया है।

Advertisement

निदेशक (कार्मिक) श्री मनीष कुमार ने सेवानिवृत्त कर्मियों के कंपनी की विकासयात्रा में योगदान को महत्वपूर्ण बताया। उन्होने सेवानिवृत्त कर्मियों की संवेदनशील एवं ऊर्जा से परिपूर्ण सकारात्मक सोच की सराहना की एवं सुखद भविष्य की कामना की।

निदेशक (वित्त) श्री रजनीश नारायण ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को कंपनी के लिए महत्वपूर्ण मानव पूँजी के रूप में रेखांकित किया । साथ ही कहा कि स्पष्टवक्ता, तत्परता और सहकारिता जैसे उनके गुण हमारे लिए अनुकरणीय हैं।
कार्यक्रम में निदेशक (तकनीकी /संचालन) जितेंद्र मलिक ने सेवानिवृत्त कर्मियों के राष्ट्र के विकास में योगदान को अमूल्य बताया व कहा कि कर्मियों की सकारात्मक और रचनात्मक सोच कंपनी के विकास में महत्वपूर्ण रही है।

निदेशक (तकनीकी/ परियोजना एवं योजना) श्री सुनील प्रसाद सिंह ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए धन्यवाद दिया और कहा आज का दिन प्रबंधन के लिए बेहद मुश्किल है जब हमारे कंपनी के अनुभवी अधिकारी बड़ी संख्या में अपने सेवाकाल को पूरा कर रहे हैं। उन्होने सभी को दूसरी पारी के लिए बधाई दी ।

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों के सम्मान में सभी का जीवन वृतांत का वाचन भी किया गया । सेवानिवृत्त हुए कर्मियों ने अपने एनसीएल सहित कोल इंडिया में लंबे कार्यालयीन जीवन के अनुभवों को सभी के साथ साझा किया एवं कंपनी के उत्तरोतर विकास की कामना की।

साथ ही उपास्थित सह-कर्मियों ने भी सेवानिवृत्त कर्मियों से जुड़े अपने संस्मरण साझा किये। गौरतलब है कि शुक्रवार को एनसीएल के विभिन्न कोयला क्षेत्रों व इकाइयों में सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

Advertisement
These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: कोल इंडिया लिमिटेड के 50 वर्ष : जानते हैं गठन की कहानी … क्या आप जानते हैं कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) के शत प्रतिशत 100% अधिकार क्षेत्र में कितनी सहयोगी कंपनियां हैं, देखें : देश के 10 सबसे अमीर परिवारों और उनकी संपत्ति के बारे में जानें (वर्ष 2025) : जानें कोयला आधारित बिजली उत्पादन वाले टॉप 10 राज्य कौन से हैं …