Tuesday, July 21, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल NCL : उत्पादन लक्ष्य हासिल करने पर कामगारों के बीच पहुंचे सीएमडी...

NCL : उत्पादन लक्ष्य हासिल करने पर कामगारों के बीच पहुंचे सीएमडी साईराम

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने वर्ष 2024-25 के उत्पादन लक्ष्य 139 मिलियन टन (MT) को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है।

Advertisement

सिंगरौली, 01 अप्रेल। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने वर्ष 2024-25 के उत्पादन लक्ष्य 139 मिलियन टन (MT) को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है।

इसे भी पढ़ें : कोल इंडिया : 2024- 25 में उत्पादन 781.06 MT, लक्ष्य से पीछे, लेकिन 2023- 24 से आगे

सीएमडी एनसीएल बी. साईराम, निदेशक (मानव संसाधन) मनीष कुमार, निदेशक (वित्त) रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी/संचालन) जितेन्द्र मलिक, निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) सुनील प्रसाद सिंह ने इस विशिष्ट उपलब्धि का श्रेय सभी एनसीएल कर्मियों को दिया है।

इस अवसर पर मंगलवार को सीएमडी एनसीएल बी. साईराम दुधीचुआ क्षेत्र पहुंचे। उनके साथ जेसीसी सदस्य, (बीएमएस) श्यामधर दुबे भी मौजूद रहे। विपरीत परिस्थितियों में भी कोयला योद्धाओं के समर्पण और ऊर्जा संरक्षा के प्रति कटिबद्धता के आलोक में सीएमडी ने श्रमवीरों का अभिनंदन किया।

Advertisement

इस अवसर पर टीम दुधीचुआ से सीधे रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि दुधीचुआ के कर्मियों ने कठिन परिदृश्य में उनसे जो वादा किया था, उसे विभिन्न बाधाओं को पार करते हुए और सुरक्षा मानको को अक्षुण्ण रखते हुए पूरा किया है, जिसके लिए समस्त टीम बधाई की पात्र है।

इसे भी पढ़ें : MCL @ 225.17 MT : कोयला उत्पादन का नया इतिहास रचा

इस अवसर पर दुधीचुआ क्षेत्र के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया । दुधीचुआ क्षेत्र के महाप्रबंधक वी के सिंह, परियोजना अधिकारी पी के त्रिपाठी, अन्य विभागाध्यक्षगण, श्रमिक संघो के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट