रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक जवान ने सोमवार को महाराष्ट्र में पालघर रेलवे स्टेशन के समीप एक ट्रेन में सवार चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। जवान ने फायरिंग अपने ऑटोमेटिक हथियार से की। यह ट्रेन जयपुर से मुंबई (12956) आ रही थी। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से पालघर की दूरी करीब 100 किलोमीटर है।

बताया जा रहा है कि पालघर स्टेशन पार करने के बाद मुंबई के रास्ते में चलती ट्रेन में बी-4 बी-5 बोगी में आरपीएफ कांस्टेबल ने गोली चला दी। उसने एक आरपीएफ एएसआई और तीन अन्य यात्रियों को गोली मार दी और चेन पुलिंग करके बोरिवली स्टेशन के पास ट्रेन से बाहर कूद गया। हालांकि जीआरपी ने आरोपी सिपाही चेतन को भागने से पहले हथियार समेत हिरासत में लिया गया है।

यात्रियों ने बताया की उन्हें कुछ समझ नहीं आया। ट्रेन में अचानक फायरिंग होने लगी। अफरा-तफरी मच गई। यात्री बोगी को छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। कुछ अपने बच्चों को छिपाकर भागे तो कोई अपना सामान लेकर भागा।

सुमित ठाकुर, CPRO, पश्चिम रेलवे ने बताया कि  यह पैन्ट्री कार्ट में घटना हुई थी। इसमें कुल चार लोगों को गोली लगी है जिसमें से 3 आम नागरिक हैं और एक ASI टीकाराम मीणा है जो राजस्थान के रहने वाले हैं। अन्य 3 नागरिकों की पहचान की जा रही है। सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपी का नाम चेतन कुमार बताया जा रहा है। वह घटना को अंजाम देकर दहिसर स्टेशन के पास चेन खींचकर उतर गया था। उसने अपने आधिकारिक हथियार से इस घटना को अंजाम दिया। इस घटना की अभी वजह पता नहीं चल पाई है। इसकी जांच की जा रही है।

  • Website Designing