भटगांव क्षेत्र के अंतर्गत शिवानी भूमिगत खदान में साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र के करकमलों से नवनिर्मित 2×4 MVA, 33/3.3 KV सब-स्टेशन का लोकार्पण किया गया। इसके उपरांत लो-हाइट कंटीन्यूअस माइनर मशीन का विधिवत उद्घाटन संपन्न हुआ।
इसे भी पढ़ें : Job Alert : SECL में माइनिंग सरदार, उप सर्वेयर एवं सहायक फोरमैन के 1055 पदों के लिए निकली भर्ती
इस अवसर पर श्री महापात्र ने कहा कि शिवानी खदान में आधुनिक तकनीक के रूप में कंटीन्यूअस माइनर मशीन की स्थापना से भूमिगत खनन की उत्पादकता एवं सुरक्षा में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
उन्होंने भटगांव क्षेत्र की टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि क्षेत्र भविष्य में नए उत्पादन मानक स्थापित करेगा।
भटगांव क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री शरद कुमार तिवारी ने अपने संबोधन में क्षेत्र में चल रही विकासात्मक एवं तकनीकी पहलों की जानकारी देते हुए इस परियोजना को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
इसे भी पढ़ें : Job Alert : NCL ने विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए
इस अवसर पर कंपनी सुरक्षा समिति, क्षेत्रीय संयुक्त सलाहकार समिति, कल्याण समिति एवं क्षेत्रीय सुरक्षा समिति के सम्मानित सदस्यगण, सिस्टा, एससी, एसटी एवं ओबीसी काउंसिल तथा ओबीसी वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी, भटगांव क्षेत्र के विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी तथा एसएमएस कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









