Thursday, August 13, 2026
Home Industrial (हिंदी) सी एस आर SECL की बड़ी CSR पहल: गेवरा में शुरू हुआ मल्टी स्किल डेवलपमेंट...

SECL की बड़ी CSR पहल: गेवरा में शुरू हुआ मल्टी स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट

₹6.86 करोड़ की लागत से स्थापित अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र, 1,260 युवाओं को मिलेगा उद्योगोन्मुख कौशल प्रशिक्षण

Advertisement

कोरबा | IndustrialPunch : साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल के तहत स्थानीय युवाओं को रोजगारोन्मुख कौशल प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गेवरा स्थित पुराने CETI भवन में मल्टी स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (MSDI) का शुभारंभ किया।

इसे भी पढ़ें: कोल इंडिया का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान: एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधे रोपे

इस अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन SECL के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने किया। लगभग ₹6.86 करोड़ की लागत से स्थापित इस संस्थान के माध्यम से स्थानीय युवाओं को विभिन्न उद्योगों की मांग के अनुरूप आधुनिक कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

1,260 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण का लाभ

Advertisement

SECL के अनुसार, इस संस्थान से लगभग 1,260 स्थानीय युवाओं को विभिन्न उद्योगोन्मुख ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार योग्य बनाना और उन्हें स्वरोजगार के अवसरों के लिए भी तैयार करना है।

NSDC के सहयोग से होगा संचालन

यह संस्थान नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NSDC) के सहयोग से संचालित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षा और रोजगार के बीच की दूरी को कम करना, उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल मानव संसाधन तैयार करना तथा युवाओं को बेहतर रोजगार एवं उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराना है।

खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को मिलेगा बल

SECL का मानना है कि मल्टी स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट केवल युवाओं को कौशल प्रशिक्षण ही नहीं देगा, बल्कि खनन प्रभावित क्षेत्रों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार होने से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

इसे भी पढ़ें: NCL निगाही की ताकत बढ़ी! 890 HP का Komatsu Dozer बेड़े में शामिल

वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में महाप्रबंधक (गेवरा क्षेत्र) संजय मिश्रा, महाप्रबंधक (CSR) अजय बेहरा, NSDC के नोडल अधिकारी यशोधर सिंह सहित SECL के अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट