Saturday, August 15, 2026
Home Industrial (हिंदी) सी एस आर CCL पिपरवार को मिला ‘कोल नीर’ का तोहफा, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी...

CCL पिपरवार को मिला ‘कोल नीर’ का तोहफा, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने किया उद्घाटन

महिलाओं के संचालन वाला प्लांट रोजाना 25 KL शुद्ध पेयजल करेगा उपलब्ध

Advertisement

रांची | IndustrialPunch : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) ने सतत विकास और सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पिपरवार क्षेत्र के बचरा में स्थापित अत्याधुनिक ‘कोल नीर प्लांट’ का शुभारंभ किया। मंगलवार को केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से इस प्लांट का उद्घाटन किया।

इसे भी पढ़ें: SECL की बड़ी CSR पहल: गेवरा में शुरू हुआ मल्टी स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट

इस अवसर पर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह, कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, कोयला सचिव विक्रम देव दत्त, अपर सचिव रूपिंदर बरार, Coal India के चेयरमैन बी. साई राम, CCL के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह सहित Coal India की सहायक कंपनियों के सीएमडी एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

‘वेस्ट टू वेल्थ’ और ‘हर घर जल’ का उदाहरण

Advertisement

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि ‘कोल नीर’ नवाचार, ‘वेस्ट टू वेल्थ’ की अवधारणा और ‘हर घर जल’ अभियान का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने कहा कि कोयला कंपनियां अब केवल उत्पादन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सामाजिक विकास और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

वहीं, राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि इस पहल के माध्यम से लोगों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है और यह परियोजना स्थानीय समुदायों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनेगी।

महिलाओं के हाथों में होगी प्लांट की कमान

इस परियोजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि कोल नीर प्लांट का संचालन पूरी तरह महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) द्वारा किया जाएगा। इसके लिए सीसीएल ने महिला सदस्यों को आवश्यक तकनीकी प्रशिक्षण भी प्रदान किया है।

इस पहल से स्थानीय महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता का अवसर मिलेगा, वहीं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी।

25 KL प्रतिदिन जल शोधन क्षमता

अत्याधुनिक तकनीक से लैस इस प्लांट की जल शोधन क्षमता 25 किलोलीटर प्रतिदिन है। 500 मिलीलीटर और 1 लीटर की बोतलों में प्रति मिनट 40 बोतलें भरने की क्षमता है। 20 लीटर के जार भरने की सुविधा भी उपलब्ध है।

‘AAROH’ रिपोर्ट का भी हुआ लोकार्पण

दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने ‘AAROH – The Rising’ (माइन क्लोजर पर वार्षिक रिपोर्ट) का भी लोकार्पण किया। साथ ही CCL द्वारा तैयार माइन क्लोजर मॉडल का भी उद्घाटन किया गया।

इसे भी पढ़ें: 27 जुलाई पर टिकी निवेशकों की नजर! Coal India करेगी बड़ा ऐलान?

पिपरवार में हुआ स्थानीय समारोह

पिपरवार क्षेत्र में आयोजित समारोह में निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनूप हंजूरा, विभिन्न क्षेत्रों के महाप्रबंधक, अधिकारी, कर्मचारी, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी ने हरी झंडी दिखाकर जल वितरण वाहन को रवाना किया।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट