कोलकाता (IP News). भारतीय मजदूर संघ, पश्चिम बंगाल का 26वां त्रिवार्षिक अधिवेशन (आभासी) माध्यम से कोलकाता में आयोजित हुआ। इस अधिवेशन में 427 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इसे भी पढ़ें: EPFO ने इस वर्ष अप्रैल के दौरान तकरीबन 12 लाख 76 हजार अंशधारक जोड़े

भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी सुरेंद्ररन के उद्घाटन भाषण से अधिवेशन का शुभारंभ हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के (पूर्वक्षेत्र प्रचारक) प्रदीप जोशी तथा बीएमएस के राष्ट्रीय महामंत्री बिनय कुमार सिन्हा ने अधिवेशन को संबोधित किया। बीएमएस के पूर्वी क्षेत्र संगठन मंत्री तथा निर्वाचन अधिकारी गणेश मिश्रा द्वार प्रदेश की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। पश्चिम बंगाल की नई कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं:

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- कोविड से संघर्ष में योग आशा की किरण, शरीर और मन को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका

अध्यक्ष शांतुनु मुखर्जी, कार्यकारी अध्यक्ष जयनाथ चौबे, महामंत्री उज्जवल मुखर्जी, कोषाध्यक्ष देवाशीष भट्टाचार्जी, संगठन मंत्री रंजन साहू। कुल 15 लोगों की कार्यकारिणी गठित की गई है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing