Wednesday, October 14, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल मंत्रिमंडलीय नियुक्ति समिति ने SECL के सीएमडी के लिए हरीश दुहन के...

मंत्रिमंडलीय नियुक्ति समिति ने SECL के सीएमडी के लिए हरीश दुहन के नाम पर लगाई मुहर

वर्तमान में हरीश दुहन सेन्ट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में निदेशक (तकनीकी एवं प्रचालन) के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement

बिलासपुर, 26 मार्च। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के सीएमडी पद पर नियुक्ति के लिए हरीश दुहन (Harish Duhan) के नाम के प्रस्ताव को मंत्रिमंडलीय नियुक्ति समिति (ACC) ने स्वीकृति दे दी है। इसके साथ श्री दुहन के सीएमडी का पदभार ग्रहण करने का रास्ता साफ हो गया है।

एसईसीएल के सीएमडी रहे डा. प्रेम सागर मिश्रा 31 जनवरी, 2025 को सेवानिवृत्त को चुके हैं। वर्तमान में डब्ल्यूसीएल के सीएमडी जेपी द्विवेदी इस पद के अतिरिक्त चार्ज पर हैं।

यहां बताना होगा कि साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) पद के लिए 7 दिसम्बर, 2024 को पीईएसबी ने हरीश दुहन के नाम की अनुशंसा की थी। लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने साक्षात्कार के बाद चयन सूची जारी की थी। एसईसीएल का सीएमडी बनने के लिए कुल 11 अधिकारियों ने साक्षात्कार में भाग लिया था।

वर्तमान में हरीश दुहन सेन्ट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में निदेशक (तकनीकी एवं प्रचालन) के पद पर कार्यरत हैं। हरीश दुहन ने इसी साल मार्च में सीसीएल में यह पद संभाला था।

Advertisement

हरीश दुहन के बारे में

सीसीएल में निदेशक (तकनीकी) का पदभार संभालने से पहले हरीश दुहन कोल इंडिया की सहायक कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के निगाही परियोजना के एरिया जनरल मैनेजर तथा कारपोरेट प्रोजेक्ट प्लानिंग विभाग के महाप्रबंधक के रूप में भी कार्य किया। उनके पास खनन क्षेत्र में 34 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव है, जिसमें कोल इंडिया की फर्स्ट-माइल कनेक्टिविटी (एफएमसी), डिजिटलीकरण और सौर परियोजनाओं का सफल निष्पादन शामिल है। नागपुर विश्वविद्यालय से खनन इंजीनियरिंग स्नातक श्री दुहन 1989 में डब्ल्यूसीएल में कोल इंडिया की सेवाओं में शामिल हुए थे। उनके पास प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा भी है।

 

Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान