नई दिल्ली | IndustrialPunch : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने वर्ष 2026 के लिए स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 395 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 10 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती के तहत मैनेजर (MMGS-II), सीनियर मैनेजर (MMGS-III), चीफ मैनेजर (SMGS-IV), असिस्टेंट जनरल मैनेजर (SMGS-V) और डिप्टी जनरल मैनेजर (TEGS-VI) जैसे पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 21 जुलाई 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 10 अगस्त 2026
- शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 10 अगस्त 2026
किस पद पर कितनी वैकेंसी?
- मैनेजर (MMGS-II): 163 पद
- सीनियर मैनेजर (MMGS-III): 153 पद
- चीफ मैनेजर (SMGS-IV): 52 पद
- असिस्टेंट जनरल मैनेजर (SMGS-V): 20 पद
- डिप्टी जनरल मैनेजर (TEGS-VI): 7 पद
योग्यता और आयु सीमा
इन पदों के लिए योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। पात्रता में स्नातक, बी.ई./बी.टेक, एमसीए, एम.टेक, एमबीए/पीजीडीएम, सीए/सीएमए, एलएलबी, आर्किटेक्चर और अन्य संबंधित प्रोफेशनल डिग्रियां शामिल हैं।
- आयु सीमा: 22 से 50 वर्ष (पद के अनुसार अलग-अलग)
- इतना मिलेगा वेतन (वार्षिक CTC)
- मैनेजर (MMGS-II): लगभग ₹21 लाख
- सीनियर मैनेजर (MMGS-III): लगभग ₹25 लाख
- चीफ मैनेजर (SMGS-IV): लगभग ₹30 लाख
- असिस्टेंट जनरल मैनेजर (SMGS-V): लगभग ₹38 लाख
- डिप्टी जनरल मैनेजर (TEGS-VI): लगभग ₹47 लाख
चयन प्रक्रिया
- ऑनलाइन परीक्षा
- ग्रुप डिस्कशन
- व्यक्तिगत साक्षात्कार
- अन्य मूल्यांकन (यदि आवश्यक हो)
बैंक ने स्पष्ट किया है कि आवेदन संख्या के आधार पर चयन प्रक्रिया में बदलाव किया जा सकता है।
आवेदन शुल्क
SC/ST/PwBD: ₹177
सामान्य/OBC/EWS: ₹1,180
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce









