Monday, September 14, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल Coal India में बड़ा प्रशासनिक फैसला, मुकेश चौधरी को Director HR का...

Coal India में बड़ा प्रशासनिक फैसला, मुकेश चौधरी को Director HR का अतिरिक्त प्रभार

कोयला मंत्रालय ने जारी किया आदेश, Director (Marketing) संभालेंगे HR की जिम्मेदारी

Advertisement

नई दिल्ली | IndustrialPunch : कोयला मंत्रालय ने कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) में Director (HR) के पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी Director (Marketing) मुकेश चौधरी को सौंप दी है।

इसे भी पढ़ें: कोयला पेंशन योजना में बड़े बदलाव की उम्मीदों को झटका, सरकार ने स्थिति की साफ

मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कोयला मंत्री की मंजूरी के बाद श्री मुकेश चौधरी को 28 जुलाई 2026 से प्रारंभिक तीन माह के लिए अथवा नियमित निदेशक (HR) की नियुक्ति होने तक या अगले आदेश तक (जो भी पहले हो) Director (HR) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

यह आदेश भारत सरकार, कोयला मंत्रालय के Establishment Division द्वारा जारी किया गया है और इसकी प्रति Coal India के CMD, महाप्रबंधक (कार्मिक) तथा श्री मुकेश चौधरी को भेजी गई है।

Advertisement

विनय रंजन के कार्यकाल के बाद नई व्यवस्था

यह फैसला ऐसे समय आया है जब Director (HR) वी. विनय रंजन का कार्यकाल 27 जुलाई 2026 को समाप्त हो रहा है और उनके कार्यकाल को आगे नहीं बढ़ाने का निर्णय पहले ही लिया जा चुका है। ऐसे में मानव संसाधन विभाग के कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए यह अंतरिम व्यवस्था की गई है।

इसे भी पढ़ें: Coal Crime Files – Episode 14 : ई-ऑक्शन में फर्जीवाड़ा और साइबर ठगी, कोयला ई-ऑक्शन के नाम पर कैसे ठगे जाते हैं व्यापारी और खरीदार? 

नियमित नियुक्ति तक संभालेंगे जिम्मेदारी

आदेश के अनुसार, यह अतिरिक्त प्रभार केवल अंतरिम व्यवस्था है। नियमित Director (HR) की नियुक्ति होने या मंत्रालय द्वारा नया आदेश जारी किए जाने तक मुकेश चौधरी दोनों पदों की जिम्मेदारी निभाएंगे।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट