Advertisement

21 जनवरी, 2026 को जयप्रकाश द्वीवेदी, अध्यक्ष-सह प्रबंध निदेशक, WCL ने “संवर्धन पथ” पोर्टल लॉन्च किया। कर्मचारी इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कंपनी स्तरीय आंतरिक चयन प्रक्रिया में अधिसूचित पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसे इकाई एवं क्षेत्रीय स्तर से इनपुट एवं जाँच के उपरांत औद्योगिक संबंध विभाग, WCL मुख्यालय में भेजा जायेगा।

इस पोर्टल लॉन्च कार्यक्रम में बिक्रम घोष, निदेशक (वित्त), हेमंत शरद पांडे, निदेशक (मा.सं.) तथा मुख्याालय के विभिन्न विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

निदेशक (मा.सं.), WCL ने इस पोर्टल के बारे में जानकारी देते हुए सभी को बताया कि यह पोर्टल कंपनी स्तरीय आंतरिक चयन प्रक्रिया को सरल, सुलभ और पारदर्शी बनाने की ओर एक अहम पहल है।

‘संवर्धन पथ’ पोर्टल को बनाने के लिए अध्यक्ष-सह प्रबंध निदेशक ने पी. नरेन्द्र कुमार, महाप्रबंधक (मास/औसं), WCL, पी. जी. चौधरी, महाप्रबंधक (प्रणाली) तथा टीम में श्रीमति इलक्किया, प्रबंधक (मा.सं./जश), शरद कुमार, प्रबंधक (मा.सं./जश) तथा आशीष बडोले, प्रबंधक (प्रणाली), WCL मुख्यालय नागपुर को विशेष बधाई दी।

Advertisement

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement