कोरबा पूर्व में वर्किंग उमेन यूनिटी ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

श्रीमती बिजौरा ने समस्त महिलाओं को शपथ दिलाई और कहा कि महिलाओं को सभी क्षेत्र में आगे आना आवश्यक है। माता, पत्नी एवं बहन के रूप में श्रेष्ठता स्थापित करते हुये व्यक्त्तिव विकास के लिये कार्य करना आवश्यक है।

कोरबा, 08 मार्च। मुख्य अभियंता (प्रशिक्षण) कोरबा पूर्व में वर्किंग उमेन यूनिटी द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया किया गया। इस अवसर पर एसके बंजारा कार्यपालक निदेशक, कल्याणी बिजौरा, स्वाती रेगहे, प्रेरणा महिला मंडल की अध्यक्ष निवेदिता बंजारा, सोनिया बघेल, उपाध्यक्ष ज्योति जैन, अलका शर्मा, अलका बंछोर, अतिरिक्त मुख्य अभियंता अंजना कुजुर, रजनिश जैन, शैलेन्द्र्र शर्मा, राजेश्वरी रावत अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

श्रीमती बिजौरा ने समस्त महिलाओं को शपथ दिलाई और कहा कि महिलाओं को सभी क्षेत्र में आगे आना आवश्यक है। माता, पत्नी एवं बहन के रूप में श्रेष्ठता स्थापित करते हुये व्यक्त्तिव विकास के लिये कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की समृद्धि के लिये महिलाओं का संविधान में दिये गये अधिकारों का उपयोग करना चाहिए इससे वे आगे बढ़ेंगी और उनके आत्मविश्वास में अभिवृद्धि होगी।

श्री बंजारा ने महिलाओं की विशिष्ट उपलब्धियों के बारे में बताया कि 08 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता है। महिलाओं को उनकी विशिष्ट कार्यों के कारण ही सम्मान मिलता है। आज की महिलाएं चाहे वह चिकित्सा, शिक्षा, प्रशासनिक या खेल के क्षेत्र में हो अपनी अलग पहचान बनाई है।

वर्किंग उमेन यूनिटी की संरक्षक श्रीमती अंजना कुजुर ने महिलाओं के प्रगति एवं विकास पर जोर दिया। वर्किंग उमेन यूनिटी की उपसंरक्षक श्रीमती राजेश्वरी रावत वर्किंग उमेन यूनिटी की अध्यक्ष मालती जोशी मुख्य रसायनज्ञ वर्किंग उमेन यूनिटी की सचिव रश्मि उसेन्डी एवं उपसचिव विभा करनाल ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे।

Advertisement

इस अवसर पर महिला यूनिटी के सदस्यों द्वारा विभिन्न रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रस्तुति एवं विशिष्ट कार्य के लिये महिला अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों का प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह के महिला क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों का प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सीमा राठौर द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन रश्मि उसेन्डी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी कल्याण अधिकारी अजीत तिर्की, कन्हैया लाल कैवर्त, हरिचरण श्रीवास एवं आई एण्ड.सी. के कर्मचारियों का सहयोग रहा।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

Advertisement