देश का निर्यात मार्च, 2021 में 34 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जबकि पिछले वर्ष के इसी महीने में 21 अरब 49 करोड़ डॉलर का निर्यात हुआ था। इस तरह निर्यात में 58 दशमलव 2-3 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान निर्यात 290 अरब 18 करोड़ डॉलर का रहा, जबकि उससे पिछले वित्त वर्ष में 313 अरब 36 करोड़ डॉलर का निर्यात हुआ था। इस तरह वार्षिक आधार पर निर्यात में 7 दशमलव 4-शून्य प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

देश का आयात मार्च, 2021 में 48 अरब 12 करोड़ डॉलर का रहा, जबकि पिछले वर्ष के इसी महीने में 31 अरब 47 करोड़ डॉलर का आयात हुआ था। इस तरह मार्च के दौरान आयात में 52 दशमलव 8-9 प्रतिशत की तेजी आई। वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान 388 अरब 92 करोड़ डॉलर का आयात हुआ, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह राशि 474 अरब 71 करोड़ रुपए की रही। इस तरह वार्षिक आधार पर आयात में 18 दशमलव शून्य-7 प्रतिशत की गिरावट आई।

मार्च, 2021 में भारत का व्यापार घाटा 14 अरब 11 करोड़ डॉलर का रहा जबकि पिछले वर्ष के इसी महीने में यह राशि 9 अरब 98 करोड़ डॉलर थी। इस तरह व्यापार घाटे में 41 दशमलव 4 प्रतिशत का सुधार हुआ।

  • Website Designing