PIC SOURCE : ANI

इंदौर : एक नाबालिग लड़की अपनी मां की इच्छा के खिलाफ शादी करने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल ली। लड़की अपनी पसंद के लड़के से शादी करना चाहती थी लेकिन उसकी मां इसके लिए तैयार नहीं थी। इससे नाराज होकर लड़की सड़क किनारे लगे होर्डिंग पर चढ़कर बैठ गई। यह घटना इंदौर के परदेसीपुरा की है। समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से जारी तस्वीरों में लड़की को होर्डिंग के टॉप पर बैठे हुए देखा जा सकता है।

लड़की को होर्डिंग के ऊपर बैठा देखकर आस-पास के लोग वहां जुट गए। इस बात की जानकारी मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि लड़की अपनी पसंद के जिस लड़के के साथ शादी करना चाहती थी उससे संपर्क किया गया। परदेसीपुरा के एसआई अशोक पाटीदार ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने लड़के से संपर्क किया।

मौके पर पहुंचे लड़के ने लड़की को नीचे उतरने के लिए जोर दिया जिसके बाद वह नीचे उतरी। पाटीदार ने कहा, ‘लड़की अपनी मां की मर्जी के खिलाफ शादी करने की मांग को लेकर होर्डिंग पर चढ़कर बैठ गई। बाद में वह लड़के के कहने पर नीचे उतरी।’

  • Website Designing