मुंबई: अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब का पहला गाना रविवार को रिलीज हो गया है और यह तुरंत ट्रेंड भी करने लगा। बुर्ज खलीफा नाम का गाना फिल्म से रिलीज़ होने वाला पहला ट्रैक है। इसमें फिल्म के मुख्य कलाकार अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी हैं। वीडियो में, जोड़ी धमाकेदार डांस करते हुए नजर आ रही है। गाने को दुबई की कई जगहों पर फिल्माया गया है, जिसमें- बुर्ज खलीफा का जिक्र किया गया है और दुनिया की सबसे ऊंची यह इमारत गाने के कुछ सीन बैकग्राउंड में दिखाई भी देती है।

इस जोड़ी को एक स्वीट के बीच डांस करते हुए भी देखा जाता है, जिसमें कई तरह की ड्रेस बदली गई है। की जगहों पर अक्षय कुमार किसी अरब के अंदाज में भी नजर आते हैं। वीडियो के दौरान, अक्षय कियारा को इंप्रेस करने की कोशिश करते हैं। गाने को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए, फिल्म के मुख्य अभिनेता अक्षय कुमार ने बुर्ज खलीफा को ‘वर्ष का सबसे बड़ा डांस ट्रैक’ बताया।

आकर्षक ट्रैक को शशि – डीजे ख़ुशी ने कंपोज किया है और निकिता गांधी ने गाया है। गाने के बोल गगन आहूजा ने लिखे हैं। यहां आप लक्ष्मी बॉम्ब का टाइटल ट्रैक बुर्ज खलीफा देख सकते हैं:

हॉरर-कॉमेडी फिल्म 2011 की तमिल फिल्म कंचना का रीमेक है और इसे राघव लॉरेंस द्वारा निर्देशित किया गया है। लक्ष्मी बॉम्ब को 9 नवंबर को डिज्नी + हॉटस्टार पर रिलीज़ किया जाएगा। यह फिल्म ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, यूएई के सिनेमाघरों में भी रिलीज होगी, जबकि यूएसए, यूके और कनाडा में इसका प्रीमियर हॉटस्टार पर होगा।

अक्षय कुमार ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा था कि एक ट्रांसजेंडर के रूप में उनकी भूमिका तीन दशक लंबे करियर में सबसे अधिक ‘मानसिक रूप से तीव्र’ रही है। अक्षय कुमार ने इस साल की शुरुआत में एक बयान में कहा था, ‘यह मेरे द्वारा निभाए गए किसी भी किरदार से अलग है। मुझे पूरी ईमानदारी के साथ इसे दिखाने को लेकर  सावधान रहना पड़ा।’

  • Website Designing