Tuesday, September 15, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल CMPDI का शानदार Q1 प्रदर्शन, मुनाफा 54% बढ़ा, अंतरिम डिविडेंड का भी...

CMPDI का शानदार Q1 प्रदर्शन, मुनाफा 54% बढ़ा, अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान

कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ₹1.05 प्रति शेयर प्रथम अंतरिम लाभांश (Interim Dividend) घोषित किया है

Advertisement

नई दिल्ली | IndustrialPunch : Coal India Limited की सहायक कंपनी सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड (CMPDI) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1 FY27) में मजबूत वित्तीय नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का शुद्ध लाभ (Net Profit) सालाना आधार पर 54% बढ़कर ₹116.3 करोड़ हो गया, जबकि ऑपरेशंस से राजस्व (Revenue from Operations) 18% बढ़कर ₹481.4 करोड़ पहुंच गया।

इसे भी पढ़ें: Coal India के ग्रीन मिशन में NCL ने रचा इतिहास, एक दिन में लगाए 3 लाख से अधिक पौधे

मजबूत तिमाही प्रदर्शन के बाद शेयर बाजार में भी CMPDI के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। मंगलवार के कारोबार में कंपनी का शेयर करीब 7% उछलकर ₹270.96 तक पहुंच गया, जिससे निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ।

अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान

Advertisement

कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ₹1.05 प्रति शेयर प्रथम अंतरिम लाभांश (Interim Dividend) घोषित किया है। मजबूत मुनाफे और डिविडेंड की घोषणा ने निवेशकों की धारणा को और सकारात्मक बनाया।

इसे भी पढ़ें: नाथूलाल के फैसले के बाद बगावत! गेवरा-दीपका में KMS को बड़ा झटका, कई नेता- सदस्यों की कोयला मजदूर पंचायत में एंट्री

Coal India की तकनीकी ताकत

CMPDI, Coal India की तकनीकी और परामर्श इकाई है, जो कोयला एवं खनिज अन्वेषण, ड्रिलिंग, माइन प्लानिंग, इंजीनियरिंग डिजाइन, पर्यावरण प्रबंधन और भू-वैज्ञानिक सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी का बेहतर प्रदर्शन Coal India समूह की भविष्य की परियोजनाओं के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट