Tuesday, September 15, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन हरियाणा में आशा वर्कर्स की हुंकार! ₹30,000 वेतन और पक्की नौकरी की...

हरियाणा में आशा वर्कर्स की हुंकार! ₹30,000 वेतन और पक्की नौकरी की मांग पर सरकार को अल्टीमेटम

यूनियन ने घोषणा की कि 17 अगस्त को रोहतक में राज्य स्तरीय कन्वेंशन आयोजित किया जाएगा, जहां आगे के बड़े आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी

Advertisement

पंचकूला | IndustrialPunch : हरियाणा में आशा वर्कर्स यूनियन (सीटू) के आह्वान पर मंगलवार को हजारों आशा वर्कर्स ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पंचकूला में विशाल आक्रोश प्रदर्शन किया। भारी बारिश के बावजूद प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में आशा वर्कर्स प्रदर्शन में शामिल हुईं।

इसे भी पढ़ें: JBCCI- XII पर संयुक्त मोर्चा का बिगुल! 10 अगस्त को Coal India के सभी GM कार्यालयों का घेराव, 12 सितंबर को शक्ति प्रदर्शन

यूनियन ने आशा वर्कर्स को स्थायी कर्मचारी घोषित करने, ₹30,000 न्यूनतम वेतन देने, सामाजिक सुरक्षा लाभ लागू करने और लंबित मांगों के समाधान की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

सरकार पर वादाखिलाफी और शोषण के आरोप

Advertisement

सभा को संबोधित करते हुए राज्य अध्यक्ष सुनीता ने आरोप लगाया कि सरकार लगातार आशा वर्कर्स पर काम का बोझ बढ़ा रही है, जबकि प्रोत्साहन राशि में कटौती की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 21 वर्षों से आशा वर्कर्स स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू कर रही हैं, लेकिन उन्हें आज भी स्थायी कर्मचारी का दर्जा और उचित पारिश्रमिक नहीं मिला है।

यूनियन का आरोप है कि सरकार आवश्यक सेवाओं का हवाला देकर आशा वर्कर्स से काम तो कराती है, लेकिन उन्हें कर्मचारी मानने से बचती है।

10 अगस्त को ‘जेल भरो आंदोलन’ की चेतावनी

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू हरियाणा के महासचिव जय भगवान और कार्यकारी अध्यक्ष विनोद कुमार ने सरकार की श्रम एवं कर्मचारी नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि यदि मांगों पर समाधान नहीं हुआ तो 10 अगस्त को प्रदेशभर की लगभग 20,000 आशा वर्कर्स ‘जेल भरो आंदोलन’ में भाग लेंगी।

उन्होंने बताया कि उसी दिन मजदूर, किसान और कर्मचारी संगठन भी देशव्यापी विरोध कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

28 जुलाई को स्वास्थ्य मंत्री के साथ होगी वार्ता

यूनियन के अनुसार, हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने 28 जुलाई को शाम 5:30 बजे यूनियन प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया है। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य), महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के निदेशक भी शामिल होंगे।

यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री को 21 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है। नेताओं का कहना है कि यदि वार्ता में ठोस समाधान नहीं निकला, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: नाथूलाल के फैसले के बाद बगावत! गेवरा-दीपका में KMS को बड़ा झटका, कई नेता- सदस्यों की कोयला मजदूर पंचायत में एंट्री

17 अगस्त को राज्य सम्मेलन

यूनियन ने घोषणा की कि 17 अगस्त को रोहतक में राज्य स्तरीय कन्वेंशन आयोजित किया जाएगा, जहां आगे के बड़े आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। साथ ही केंद्र सरकार के समक्ष मांगें उठाने के लिए हरियाणा की आशा वर्कर्स राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में भी भाग लेंगी।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट