नई दिल्ली | IndustrialPunch : कोयला मंत्रालय ने कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) में Director (HR) के पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी Director (Marketing) मुकेश चौधरी को सौंप दी है।
इसे भी पढ़ें: कोयला पेंशन योजना में बड़े बदलाव की उम्मीदों को झटका, सरकार ने स्थिति की साफ
मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कोयला मंत्री की मंजूरी के बाद श्री मुकेश चौधरी को 28 जुलाई 2026 से प्रारंभिक तीन माह के लिए अथवा नियमित निदेशक (HR) की नियुक्ति होने तक या अगले आदेश तक (जो भी पहले हो) Director (HR) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
यह आदेश भारत सरकार, कोयला मंत्रालय के Establishment Division द्वारा जारी किया गया है और इसकी प्रति Coal India के CMD, महाप्रबंधक (कार्मिक) तथा श्री मुकेश चौधरी को भेजी गई है।
विनय रंजन के कार्यकाल के बाद नई व्यवस्था
यह फैसला ऐसे समय आया है जब Director (HR) वी. विनय रंजन का कार्यकाल 27 जुलाई 2026 को समाप्त हो रहा है और उनके कार्यकाल को आगे नहीं बढ़ाने का निर्णय पहले ही लिया जा चुका है। ऐसे में मानव संसाधन विभाग के कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए यह अंतरिम व्यवस्था की गई है।
नियमित नियुक्ति तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आदेश के अनुसार, यह अतिरिक्त प्रभार केवल अंतरिम व्यवस्था है। नियमित Director (HR) की नियुक्ति होने या मंत्रालय द्वारा नया आदेश जारी किए जाने तक मुकेश चौधरी दोनों पदों की जिम्मेदारी निभाएंगे।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce









