रांची, 11 जून। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय स्थित सभागार में झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के नवनियुक्त सदस्य महेंद्र प्रसाद एवं अतुल कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

राज्य विद्युत नियामक आयोग में महेंद्र प्रसाद, प्रधान जिला न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) को सदस्य (विधि) एवं अतुल कुमार निदेशक (परियोजना) (सेवानिवृत्त) को सदस्य (तकनीकी) के पद पर नियुक्त किया गया है।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नवनियुक्त दोनों सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव अविनाश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing