Saturday, May 23, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन HMS नेता यादव ने JBCCI की 10वीं बैठक के पहले ये मुद्दे...

HMS नेता यादव ने JBCCI की 10वीं बैठक के पहले ये मुद्दे उठाए, कहा- इन पर निर्णय करना होगा

इसके पूर्व एचएमएस (HMS) के नेता और जेबीसीसीआई सदस्य शिवकुमार यादव ने कुछ मुद्दे उठाए हैं और बैठक में इस पर चर्चा कर निर्णय लेने की मांग रखी है।

Shivkumar Yadav
Shivkumar Yadav
Advertisement

नई दिल्ली, 17 मई। कोयला कामगारों के 11वें वेतन समझौते के लिए गठित जेबीसीसीआई (JBCCI) की 10वीं बैठक 19 मई को होगी। इसके पूर्व एचएमएस (HMS) के नेता और जेबीसीसीआई सदस्य शिवकुमार यादव ने कुछ मुद्दे उठाए हैं और बैठक में इस पर चर्चा कर निर्णय लेने की मांग रखी है। ये हैं मुद्दे :

  • नर्सिंग अलाउंस जो कुछ सदस्यों द्वारा दी गई सहमति अनुसार 500 रुपए किया गया है, उसमें सुधार कर सम्मान जनक अलाउंस सुनिश्चित किया जाए।
  • कोल इंडिया में आश्रित के रोज़गार में लिंग भेद समाप्त कर पुत्र एवं पुत्री दोनों को समान रूप से लाइफ रोस्टर की सुविधा प्रदान की जानी चाहिए।
  • पुत्रियों को चाहे वह विवाहित हो, विधवा हो अथवा तलाकशुदा हो कोल इंडिया में आश्रित के तहत रोज़गार प्रदान किया जाए।
  • प्रकरणों में देखने में आया है कि ससुर की मृत्यु पश्चात् बहु को नौकरी प्रदान नहीं की जा रही है, इसलिए रोज़गार के प्रावधान से विधवा बहु को रोज़गार शब्द हटाकर वहां बहु को रोज़गार दिए जाने का प्रावधान किया जाए
  • CPRMS के तहत सेवानिवृत्ति पश्चात् अधिकारी एवं ग़ैर अधिकारी दोनों को समान रूप से सुविधा प्रदान की जाए। साथ ही स्मार्ट कार्ड/कैशलेश कार्ड अविलंब जारी किया जाए।
  • अघोषित रूप से बंद 9.4.0 (मेडिकल अनफ़िट) को अविलंब प्रारंभ किया जाए।
  • अधिकारियों एवं गैधिकारियों को सेवानिवृत्ति पश्चात् मिलने वाली 20 लाख रुपए ग्रेच्युटी एक ही तिथि 01. 01. 2017 से प्रदान की जाए।
  • NCWA- 11 में कर्मचारियों को मिलने वाले किसी भी भत्ते (अलाउंस) को फ्रीज़ नहीं किया जाए।
  • अन्य मुद्दे जो कि कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करते हैं, उन पर यदि कोल इंडिया प्रबंधन द्वारा सकारात्मक निर्णय लिया जाता है तो हम उनके फ़ैसले के साथ हैं अन्यथा तीव्र विरोध किया जाएगा।
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: