भाजपा नेता नुपुर शर्मा की एक आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर अल्पसंख्यक समुदाय नाराज दिखाई दे रहा है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नुपुर शर्मा के बयान से किनारा किया है। भाजपा ने नुपुर शर्मा का नाम लिए बिना एक बयान जारी किया। जिसमें कहा कि पार्टी किसी भी धर्म का अपमान करने वालों के खिलाफ है।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि भारत के हजारों वर्षों के इतिहास में प्रत्येक धर्म फला-फूला है। भाजपा सभी धर्मों का सम्मान करती है। भाजपा किसी भी धर्म के किसी भी धार्मिक व्यक्ति के अपमान की कड़ी निंदा करती है। भाजपा भी किसी भी संप्रदाय या धर्म का अपमान या अपमान करने वाली किसी भी विचारधारा के खिलाफ है। भाजपा ऐसे लोगों को बढ़ावा नहीं देती है।

बयान में आगे कहा गया कि भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को अपनी पसंद के किसी भी धर्म का पालन करने और हर धर्म का मान-सम्मान करने का अधिकार देता है। बयान में कहा गया कि जब भारत आजादी का 75वां वर्ष मना रहा है, ऐसे में हम भारत को एक महान देश बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जहां सभी समान हैं और सभी लोग सम्मान के साथ रहते हैं। जहां सभी भारत की एकता और अखंडता के लिए प्रतिबद्ध हैं, जहां सभी विकास का आनंद लेते हैं।

दरअसल, भाजपा नेता नुपुर शर्मा ने हाल ही में एक टीवी चैनल पर पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक बयान दिया था। जिसको लेकर अल्पसंख्यक समुदाय खासा नाराज है और नुपुर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है। हालांकि भाजपा द्वारा जारी किए गए बयान में नुपुर शर्मा का जिक्र नहीं किया गया है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing