DMF : छत्तीसगढ़ में 55924 परियोजनाओं में खर्च हुए 5349 करोड़ रुपए, शिक्षा व निर्माण क्षेत्र में सर्वाधिक व्यय, देखें विवरण :

केन्द्रीय खान मंत्रालय ने राज्यवार जिला खनिज निधि (डीएमएफ) के व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया है। छत्तीसगढ़ में अक्टूबर 2021 तक 55 हजार 924 परियोजनाओं में 5349.19 करोड़ रुपए व्यय किए गए।

रायपुर, 04 दिसम्बर। केन्द्रीय खान मंत्रालय ने राज्यवार जिला खनिज निधि (डीएमएफ) के व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया है। देश में छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड ऐसे राज्य हैं, जहां डीएमएफ का सर्वाधिक संग्रहण होता है। केन्द्र ने सितम्बर 2015 में इस योजना की शुरुआत की थी।

छत्तीसगढ़ में अक्टूबर 2021 तक 55 हजार 924 परियोजनाओं में 5349.19 करोड़ रुपए व्यय किए गए। इसमें लगभग आधी राशि शिक्षा व वास्तविक अवसंरचना के क्षेत्र में खर्च की गई है। शिक्षा के क्षेत्र में अक्टूबर 2021 तक 1237.38 करोड़ रुपए व्यय हुए हैं। वास्तविक अवसंरचना यानी निर्माण संबंधी कार्य में 1208.38 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। जबकि स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में 633.85 करोड़ रुपए ही व्यय किए जा सके हैं।

देखें किस क्षेत्र में कितनी परियोजनाओं में कितनी राशि व्यय हुई :

  • पेयजल आपूर्ति :
    परियोजनाओं की संख्या – 6143
    व्यय की गई राशि – 335.42
  • पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण उपाय :
    परियोजनाओं की संख्या – 1111
    व्यय की गई राशि – 119.72
  • स्वास्थ्य :
    परियोजनाओं की संख्या – 3951
    व्यय की गई राशि – 633.85
  • शिक्षा :
    परियोजनाओं की संख्या – 11691
    व्यय की गई राशि – 1237.38
  • महिला और बाल कल्याण :
    परियोजनाओं की संख्या – 3762
    व्यय की गई राशि – 251.47
  • वृद्ध एवं दिव्यांग जन कल्याण :
    परियोजनाओं की संख्या – 235
    व्यय की गई राशि – 35.71
  • कौशल विकास :
    परियोजनाओं की संख्या – 1197
    व्यय की गई राशि – 145.77
  • स्वच्छता :
    परियोजनाओं की संख्या – 1439
    व्यय की गई राशि – 140.23
  • वास्तविक अवसंरचना :
    परियोजनाओं की संख्या – 12253
    व्यय की गई राशि – 1208.38
  • सिंचाई :
    परियोजनाओं की संख्या – 981
    व्यय की गई राशि – 116.61
  • उर्जा एवं वाटर शेड :
    परियोजनाओं की संख्या – 2676
    व्यय की गई राशि – 238.66
  • अन्य :
    परियोजनाओं की संख्या – 10485
    व्यय की गई राशि – 886.09
  • कुल :
    परियोजनाओं की संख्या – 55924
    व्यय की गई राशि – 5349.19

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing