हसदेव ताप विद्युत गृह : औद्योगिक संरक्षा सप्ताह के तहत हुए कई कार्यक्रम

03 से 09 दिसम्बर तक होने वाले औद्योगिक संरक्षा सप्ताह में संरक्षा विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था।

कोरबा, 10 दिसम्बर। हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम में औद्योगिक संरक्षा सप्ताह का समापन समारोह सम्पन्न हुआ। 03 से 09 दिसम्बर तक होने वाले औद्योगिक संरक्षा सप्ताह में संरक्षा विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अभियंता (उत्पादन) एकके कटियार, अतिरिक्त मुख्य अभियंता द्वय भुवनेश्वर प्रसाद, संजय शर्मा, केके डोंगरे, प्रवीण श्रीवास्तव, वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ एके कुरनाल एवं विभाग प्रमुख एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

नारा प्रतियोगिता में ये रहे विजेता

04 वर्गों में नारा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। नारा प्रतियोगिता में अधिकारी वर्ग से मनोज पटेल को प्रथम, श्रीमती राजकुमारी जांगड़े को द्वितीय एवं श्री प्रतीक शुक्ला को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। तकनीकि कर्मचारी वर्ग से लक्ष्मी प्रसाद साहू प्रथम, आरके जैस द्वितीय एवं प्रदीप कुमार शर्मा को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। कार्यालयीन वर्ग से लव तिवारी प्रथम, मधु चौहान द्वितीय एवं रामाश्रय धु्रव को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। ठेका श्रमिक वर्ग में शिल्पा विश्वास प्रथम, प्रकाश तिवारी द्वितीय एवं खम्हन दास को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।

अंतरविभागीय खेल प्रतियोगिता

इसके अतिरिक्त अंतरविभागीय खेल प्रतियोगिता ‘‘उपयोग बताये’’ E&T-III को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। TM-II को द्वितीय एवं Renovation को तृतीय विभाग अध्यक्ष एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया।

खेल प्रतियोगिता

खेल प्रतियोगिता में अनिल कुमार कर्ष प्रथम, धन्ना कुमार द्वितीय एवं हेमन्त कुमार तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। 06 एवं 09 दिसम्बर को रसायन सुरक्षा, CPR और औद्योगिक विषयों बीमारियों जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया एवं अंत में प्रमाण-पत्र भी दिये गये। 04 दिसम्बर को भोपाल गैस त्रासदी पर चल चित्र दिखाया गया एवं प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम रखा गया था जिसमें कई विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया।

सीई ने दी सुरक्षित कार्यविधि से कार्य करने की सलाह

मुख्य अतिथि मुख्य अभियंता एसके कटियार, अतिरिक्त मुख्य अभियंता केके डोंगरे ने उद्बोधन में विभागों को सुरक्षित कार्यविधि से कार्य करने की सलाह दी एवं संरक्षा विभाग के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रिया मिश्रा सहायक अभियंता (संरक्षा) द्वारा किया गया एवं बीडी धनवानी ने आभार व्यक्त किया।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing