Thursday, June 4, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन BMS : हिरण्मय पांड्या एवं रवीन्द्र हिमते को फिर मिली जिम्मेदारी, रेड्डी...

BMS : हिरण्मय पांड्या एवं रवीन्द्र हिमते को फिर मिली जिम्मेदारी, रेड्डी भी कोल प्रभारी बने रहेंगे, देखें पूरी कार्यकारिणी :

रविवार को भारतीय मजदूर संघ (BMS) के 20वें त्रैवार्षिक अधिवेशन के अंतिम दिवस नई कार्यकारिणी का चयन किया गया।

Advertisement

पटना, 09 अप्रेल। रविवार को भारतीय मजदूर संघ के 20वें त्रैवार्षिक अधिवेशन के अंतिम दिवस नई कार्यकारिणी का चयन किया गया।

भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में हिरण्मय पांड्या एवं महामंत्री रवीन्द्र हिमते को पुनः चुना गया है। राष्ट्रीय मंत्री का दायित्व संभाल रहे सुरेंद्र पांडेय को सह महामंत्री बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें : BMS ने मोदी सरकार को दी चेतावनी, कहा- श्रम विरोध नीति और पूंजीपतियों की सुनना बंद करे

उपाध्यक्ष एम मल्लेश्म, नीता चौबे, केपी सिंह, जगदीश्वर राव, एमपी सिंह, सुखविंदर सिंह डिक्की होंगे। इन्हें भी पुनः जिम्मेदारी की गई है। रासबिहारी शर्मा नए उपाध्यक्ष होंगे।

Advertisement

इसी तरह मंत्री के रूप में गिरीश चंद्र आर्य, अशोक शुक्ला, वी राधा कृष्णन, रामनाथ गणेश यथावत रखा गया है। नए मंत्री के तौर पर राधेश्याम जायसवाल, गोगोई, अंजली पटेल को सम्मिलित किया गया है।

इसे भी पढ़ें : BMS के राष्ट्रीय अधिवेशन का आगाज, पांड्या ने चार नए लेबर कोड का उठाया मुद्दा, केन्द्र सरकार को घेरा

श्रवण कुमार राठौर को कोषाध्यक्ष बनाए रखा गया है। सह कोषाध्यक्ष अनीश मिश्रा होंगे। संगठन मंत्री का दायित्व भी बी सुरेंद्रन के पास यथावत रहेगा। सह संगठन मंत्री गणेश मिश्रा को बनाया गया है।

इसी तरह कोल प्रभारी तौर पर के. लक्ष्मा रेड्डी अपनी जबावदारी संभालते रहेंगे। जबकि राष्ट्रीय स्तर पर विद्युत प्रभारी राधेश्याम जायसवाल बनाए गए हैं।

क्षेत्रिय संगठन मंत्री दोराई राज (साऊथ सेंट्रल), राजीवन सह संगठन मंत्री (साऊथ), सी व्ही राजेश (वेस्टर्न और नॉर्थ) वेस्टर्न, सुनिल त्रिवेदी (सेंट्रल), श्री शुक्लाः- बिहार, श्री मोहांतो (ईस्टर्न), श्री अनुपम (नॉर्थ सेंट्रल), पवन कुमार (नॉर्थ), श्री गुप्ता सह संगठन मंत्री (नॉर्थ) होंगे।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: