कोरबा | IndustrialPunch : साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के मानिकपुर ओपनकास्ट एक्सपेंशन प्रोजेक्ट के क्षमता विस्तार को लेकर पर्यावरण स्वीकृति प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल (CECB) ने परियोजना की लोक सुनवाई (Public Hearing) की अधिसूचना जारी कर दी है।
इसे भी पढ़ें: SECL CMD का कोरबा में मेगा एक्शन: कोयला उत्पादन, जमीन अधिग्रहण और R&R पर कसी लगाम
जारी नोटिस के अनुसार, मानिकपुर ओपनकास्ट परियोजना की उत्पादन क्षमता 5.25 मिलियन टन प्रतिवर्ष (MTPA) से बढ़ाकर 7.0 MTPA करने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही परियोजना क्षेत्रफल को 1018.925 हेक्टेयर से बढ़ाकर 1031.507 हेक्टेयर किया जाएगा।
21 अगस्त को होगी जनसुनवाई
अधिसूचना के अनुसार, परियोजना से संबंधित लोक सुनवाई 21 अगस्त 2026 (शुक्रवार) सुबह 11:00 बजे कल्याण मंडप, मानिकपुर साप्ताहिक बाजार के पास, कोरबा में आयोजित की जाएगी।
लोग दे सकेंगे सुझाव और आपत्तियां
पर्यावरण संरक्षण मंडल ने बताया है कि प्रभावित क्षेत्र के नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं अन्य हितधारक परियोजना से संबंधित आपत्तियां, सुझाव एवं टिप्पणियां जनसुनवाई में प्रस्तुत कर सकेंगे। इसके अलावा अधिसूचना जारी होने की तिथि से 30 दिनों के भीतर भी क्षेत्रीय कार्यालय, कोरबा में लिखित आपत्तियां जमा की जा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: SECL में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, खनन विभाग के 8 अधिकारियों के तबादले
कई गांव होंगे प्रभावित
परियोजना का विस्तार मिलाईभांठा, दादर, मानिकपुर, इस्मलीडुग्गू, जरहद और कुकरी सहित आसपास के क्षेत्रों से संबंधित है। पर्यावरण स्वीकृति के लिए जनसुनवाई अनिवार्य प्रक्रिया का हिस्सा है।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce







