कोरबा (IP News). हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम में संकल्प महिला मंडल की वर्ष 2021-22 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन हो चुका है। इसमें अध्यक्ष रेखा श्रीवास एवं उपाध्यक्ष सोनिया बघेल, सीमा नायक, वंदना कोले, अनीता श्रीवास्तव, निहारिका शर्मा, प्रियंका पाटले और अर्चना डोंगरे बनाई गईं हैं।

नवगठित कार्यकारिणी को मुख्य अभियंता आरके श्रीवास ने बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है। इसके अलावा सचिव के पद पर निहारिका शर्मा, अतिरिक्त सचिव कविता पंड्या, कोषाध्यक्ष प्रवीणा बापट, खेल सचिव नेहा किलेदार व स्मिता करकरे, सांस्कृतिक सचिव सोमा कुंडू व कृष्णा साहू चुनीं गईं हैं।

इसे भी पढ़ें: कोरोना काल में किया 125 लोगों का दाह-संस्कार, अब बिहार के ब्लड मैन को Dettol का सलाम

कोविड 19 के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पिछले वर्ष की कार्यकारिणी द्वारा नई कार्यकारिणी के सदस्यों का बैच लगाकर स्वागत किया गया। पदाधिकारियों के शपथग्रहण को आॅनलाइन प्लेटफार्म जूम पर लाइव दिखाया गया। इसके साथ ही पुरानी कार्यकारिणी द्वारा नई कार्यकारिणी का अभिनंदन करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

अध्यक्ष रेखा श्रीवास की उपस्थिति में पदोन्नति के बाद स्थानांतरित हुए निवर्तमान उपाध्यक्ष सपना लहरी और ममता टिकरिहा को संकल्प महिला मंडल द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।

इस अवसर पर डाॅ. सीमा तिवारी, सरिता राठौर, प्रतिभा अग्रवाल, सूर्यकांता कश्यप, मुस्कान तिवारी, संगीता जैन और स्वाति सोनी समेत महिला मंडल की सदस्याएं उपस्थित रहीं।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing